छत्तीसगढ़

ओडिशा से छग होकर दूसरे राज्यों में पहुंच रहा गांजा

Nilmani Pal
14 Oct 2021 5:56 AM GMT
ओडिशा से छग होकर दूसरे राज्यों में पहुंच रहा गांजा
x
  1. बॉर्डर में चेकिंग के बाद भी नहीं रुक रही गांजे की तस्करी
  2. सीमा पर चौकसी वह सख्त जांच से तस्करों की आई शामत, चढऩे लगे पुलिस के हत्थे
  3. राजधानी में बढ़ रही तस्करों की सक्रियता, रोज हो रही धर-पकड़
  4. सख्ती के बाद भी स्थानी नशा बाजो पर हाथ नहीं डाल रही पुलिस
  5. आसिफ- मुनाफ की गांजा गैंग को कब पकड़ोगे साहब?

जसेरि रिपोर्टर

रायपुर/ जगदलपुर। बस्तर पुलिस ने एक बार फिर गांजा की एक बड़ी खेप पकड़ी है। छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर लगभग 10 लाख रुपए के गांजा के साथ 2 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। यह दोनों तस्कर ओडिशा से ट्रक में 200 किलो गांजा लेकर छतीसगढ़ पहुंच थे। जिन्हें नगरनार में पुलिस ने दबोच लिया है। नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार ने बताया कि, दोनों को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, बस्तर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ट्रक के माध्यम से लाखों रुपए का गांजा ओडिशा से छत्तीसगढ़ होते हुए हरियाणा ले जाया जाएगा। मुखबिर की इसी सूचना के आधार पर बस्तर पुलिस अलर्ट हुई। जिसके बाद नगरनार थाना के जवानों की एक टीम बनाई गई। जिन्हें छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर धनपुंजी के पास भेजा गया। जवानों ने यहां चेक पोस्ट लगाया। यहां से गुजरने वाली हर वाहनों की तलाशी भी ली गई। इस दौरान ओडिशा से जगदलपुर की तरफ एक ट्रक आ रही थी। जिसे रुकवा कर जवानों ने तलाशी ली। ट्रक में 4 बड़े प्लास्टिक की बोरी में 200 किलो गांजा भरा हुआ था। जिसे जवानों ने बरामद किया। इसके बाद ट्रक चालक व हेल्पर को पुलिस ने फौरन गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि, गिरफ्तार किए गए तस्कर तौफीक खान (22) और उस्मान खान (22) यह दोनों हरियाणा के रहने वाले हैं।

राजधानी में 7 लाख का गांजा जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार

चार पहिया वाहन में गांजा तस्करी करते 4 युवकों को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक सायबर सेल की टीम को सूचना मिली थी, कि कुछ व्यक्ति चारपहिया वाहन में गांजा रखकर विधानसभा की ओर जा रहे है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर तारकेश्वर पटेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध अभिषेक माहेश्वरी द्वारा प्रभारी सायबर सेल एवं थाना प्रभारी विधानसभा को गांजा तस्करों को गांजा के साथ पकडऩे आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। जिस पर प्रभारी सायबर सेल के नेतृत्व में सायबर सेल एवं थाना विधानसभा की संयुक्त टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताये वाहन को पकडऩे हेतु ट्रैप पार्टी लगाकर वाहन की पतासाजी कर वाहन को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान टीम के सदस्यों द्वारा वाहन को थाना विधानसभा क्षेत्रांतर्गत ग्राम सकरी स्थित नहर पुलिया के पास आता देख चिन्हांकित कर टीम के सदस्यों द्वारा वाहन को रूकवाने का प्रयास किया गया, परंतु वाहन के चालक द्वारा वाहन न रोकते हुये और भी तेज गति से चलाकर भागने लगा, जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा अपने वाहन से आरोपियों के वाहन का पीछा व घेराबंदी करते हुये अंतत: वाहन एवं उसमें सवार व्यक्तियों को पकडऩे में सफलता मिली। वाहन के अंदर कुल 04 व्यक्ति सवार थे जिनसे पूछताछ करने पर अपना नाम राकेश राठौर, संजय वर्मा, कृष्णा साहू एवं धनंजय वर्मा होना बताये। टीम के सदस्यों द्वारा वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में प्लास्टिक की अलग - अलग पैकेटों में मादक पदार्थ गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपियों के कब्जे से प्लास्टिक की अलग - अलग 19 पैकेटों में रखें कुल 91 किलो 590 ग्राम गांजा कीमती 7,32,720/- रूपये एवं गांजा तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर वाहन क्रमांक सी जी/04/एल ई/0585 कीमती 5,00,000/- रूपये जुमला कीमती लगभग 12,32,720/- रूपये जप्त किया गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा गांजा को जगदलपुर से लाकर बिलासपुर ले जाना बताया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध थाना विधानसभा में अपराध क्रमांक 369/21 धारा 20(सी) नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही किया गया।

बस स्टैण्ड से 1 लाख के गांजे के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

देवेंद्र नगर पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर मोहित कुमार को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक थाना देवेन्द्र नगर पुलिस को सूचना मिली थी, कि स्थित बस स्टैण्ड में एक व्यक्ति बैग में गांजा रखा रहा है जो कहीं जाने की फिराक में बस का इंतजार कर रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना देवेन्द्र नगर पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताए हुलिए के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम मोहित कुमार निवासी कानपुर (उ.प्र.) का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग के अंदर मादक पदार्थ गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी मोहित कुमार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से बैग के अंदर प्लास्टिक की अलग - अलग 10 पैकेटों में रखें कुल 10 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती लगभग 1,00,000/- रूपए एवं 01 नग मोबाईल फोन जप्त किया गया।

पूछताछ में आरोपी द्वारा गांजा को नुवापाड़ा (उड़ीसा) से लेकर कानपुर (उ.प्र.) ले जाना बताया गया है। आरोपी के विरूद्ध थाना देवेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 145/21 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया। कार्यवाही में निरीक्षक राजेश देवदास थाना प्रभारी देवेन्द्र नगर, उपनिरीक्षक ईश्वर दास साकार, प्र.आर. शिवशंकर सिंह, आर. लीलेश्वर डहरिया एवं मोतीराम साहू थाना देवेन्द्र नगर की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।

सरगुजा में 1.10करोड का ब्राउन शूगर-हेरोइन जब्त

सरगुजा में पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। सरगुजा पुलिस ने एक करोड़ दस लाख क़ीमत के ब्राउन शूगर और हेरोइन के साथ तीन लोगों को पकड़ा है। आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए झारखंड के सासाराम निवासी मृत्युंजय गुप्ता और गीता सोनी को ब्राउन शुगर लाने और अंबिकापुर के रसेल एक्का को खऱीदने के मामले में गिरफ़्तार किया है। आरोपियों के पास से 625 ग्राम ब्राउन शूगर और 110 ग्राम हेरोइन बरामद किया गया है। इसकी क़ीमत एक करोड़ दस लाख आंकी गई है। वही तस्करो से पूछताछ जारी है.

Next Story