छत्तीसगढ़

योगाश्रम की आड़ में गांजा कारोबार, हाई-प्रोफाइल कथित योगगुरु गिरफ्तार

Shantanu Roy
25 Jun 2025 6:42 PM IST
योगाश्रम की आड़ में गांजा कारोबार, हाई-प्रोफाइल कथित योगगुरु गिरफ्तार
x
छग
Dongargarh. डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां योग, अध्यात्म और ध्यान की आड़ में गांजा तस्करी की गतिविधियां संचालित हो रही थीं। पुलिस ने प्रज्ञागिरी पहाड़ी के पास एक फार्महाउस में छापेमारी कर खुद को योगगुरु बताने वाले कांती अग्रवाल (45 वर्ष) को गांजा बेचते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से लगभग 2 किलोग्राम गांजा जब्त किया है जिसकी कीमत लगभग ₹20,000 आंकी गई है।

योग के नाम पर गुमराह, नशे का धंधा
पुलिस को काफी समय से सूचना मिल रही थी कि डोंगरगढ़ के प्रज्ञागिरी क्षेत्र में बने एक फार्महाउस में संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं। फार्महाउस को योगाश्रम के रूप में प्रचारित किया गया था, जहां स्थानीय युवाओं और आने वाले पर्यटकों को योग के बहाने गांजा और नशे का सामान उपलब्ध कराया जा रहा था। पुलिस ने जब यहां दबिश दी, तो फार्महाउस में चल रही गांजा बिक्री की पुष्टि हुई। मौके पर ही कांती अग्रवाल नामक व्यक्ति को गांजा सौंपते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।

कौन है कांती अग्रवाल?
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह डोंगरगढ़ का स्थायी निवासी है, लेकिन पिछले 10 वर्षों से गोवा में एक योगाश्रम संचालित कर रहा था। वह विदेशी नागरिकों को योग और ध्यान की शिक्षा देता था और दावा करता है कि उसने 100 से अधिक देशों की यात्रा की है। वह स्वयं को 10 से अधिक एनजीओ का डायरेक्टर भी बताता है।
पुलिस भी हुई चौंकाने वाले खुलासों से हैरान
पूछताछ के दौरान आरोपी ने कई चौंकाने वाले तथ्य बताए हैं:
गोवा में योग की आड़ में नशे का कारोबार पहले से करता रहा है।
विदेश यात्राओं के बहाने अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़ने की कोशिश की।
डोंगरगढ़ में भी उसी तर्ज पर फार्महाउस बनाकर गांजा बिक्री शुरू की।

भारी मात्रा में गांजा और आपत्तिजनक सामग्री जब्त
पुलिस ने फार्महाउस से 1.993 किलोग्राम गांजा के अलावा आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की है। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि आरोपी लंबे समय से नशा व्यापार में सक्रिय है और यह केवल एक फार्महाउस की बात नहीं, बल्कि बड़े नेटवर्क की एक कड़ी हो सकती है।

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज
डोंगरगढ़ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20(ख) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है। पुलिस अब उसके द्वारा बताए गए एनजीओ नेटवर्क, विदेशी संपर्कों और अंतरराष्ट्रीय यात्राओं की गहन जांच कर रही है।
Tagsगांजा कारोबारडोंगरगढ़ फार्महाउस छापाYoga Guru ArrestedNDPS Act ChhattisgarhIllegal Ganja SaleDongargarh Drug Racketयोग आश्रम में गांजाInternational Drug Linkकांती अग्रवाल गिरफ्तारीDongargarh Police RaidGanja BusinessDongargarh Farmhouse RaidGanja in Yoga AshramKanti Agarwal Arrestedछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़chhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story