छत्तीसगढ़
होली से पहले गंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शातिर बाइक चोर को किया गिरफ्तार
Shantanu Roy
2 March 2026 8:46 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर के गंज थाना क्षेत्र में दोपहिया वाहन चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कमिश्नरेट क्षेत्र में सक्रिय चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है। कार्रवाई थाना गंज पुलिस एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की संयुक्त टीम द्वारा की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी अश्वनी तिवारी निवासी महादेवघाट रायपुरा डी.डी. नगर रायपुर ने थाना गंज में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 17 फरवरी 2026 को वे अपनी मोटरसाइकिल टीवीएस राइडर क्रमांक सीजी 04 एनडब्ल्यू 1826 से काम के सिलसिले में गंज क्षेत्र अंतर्गत नहरपारा स्थित झूलेलाल चौक के पास ओम इंटरप्राइजेस गए थे। उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल गोदाम के सामने खड़ी कर लॉक किया और अंदर चले गए।
रात्रि लगभग 8:30 बजे जब वे वापस लौटे तो देखा कि उनकी मोटरसाइकिल वहां से गायब थी। अज्ञात चोर वाहन चोरी कर फरार हो चुका था। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना गंज में अपराध क्रमांक 57/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर मामले की जांच शुरू की गई। टीम ने प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ की और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान की गई। साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। जांच के दौरान पुलिस को आरोपी विनय देवदास के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिले। संदेह के आधार पर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
जिसमें उसने वाहन चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर उसके कब्जे से चोरी की गई टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई, जिसकी कीमत लगभग 50 हजार रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विनय देवदास पिता रोशन देवदास, उम्र 22 वर्ष, निवासी शिव नगर मठपुरैना, शिव मंदिर के पीछे, थाना टिकरापारा जिला रायपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है। सीसीटीवी कैमरों और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से अपराधियों की पहचान कर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे अपने वाहनों को सुरक्षित स्थान पर पार्क करें और आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाएं। रायपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि वाहन चोरी जैसी घटनाओं में शामिल आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Tagsरायपुर वाहन चोरीगंज थाना कार्रवाईटीवीएस राइडर बरामदएंटी क्राइम यूनिटसीसीटीवी जांचबीएनएस धारा 303(2)विनय देवदास गिरफ्तारविनय देवदासRaipur vehicle theftGanj police station actionTVS rider recoveredanti crime unitCCTV investigationBNS section 303(2)Vinay Devdas arrestedVinay Devdasछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





