छत्तीसगढ़

गैंगस्टर अमन साव को कड़ी सुरक्षा में लाया गया रायपुर कोर्ट, जल्द हो सकते हैं बड़े खुलासे

jantaserishta.com
22 Oct 2024 1:27 PM IST
गैंगस्टर अमन साव को कड़ी सुरक्षा में लाया गया रायपुर कोर्ट, जल्द हो सकते हैं बड़े खुलासे
x

रायपुर: रायपुर जेल में बंद गैंगस्टर अमन साव को रायपुर पुलिस कोर्ट लेकर पहुंची है। दरअसल तेलीबांधा थाना क्षेत्र में हुए गोली कांड को लेकर तेलीबांधा पुलिस अमन से पूछताछ करना चाहती है जिसके लिए पुलिस हिरासत की मांग करेगी।

मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच गैंगस्टर अमन साव को प्रोडक्शन वारंट पर जेल से लेकर टीम रायपुर कोर्ट पहुंची है। कोर्ट में पुलिस की ओर से रिमांड लेने को लेकर आवेदन भी पेश किया गया है। जहां रिमांड लेने को लेकर सुनवाई होगी।
रायपुर पुलिस को इनपुट मिला है कि जेल से ऑपरेट बंद के मुताबिक,जेल से ही गैंगस्टर अमन सोशल मीडिया ऐप के जरिए अपने गुर्गों को डायरेक्शन देता है। अमन पर झारखंड की जेल में बैठकर रायपुर के कारोबारियों पर भी गोली चलवाने का आरोप है। इसी मामले में पुलिस अमन से पूछताछ करना चाहती है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story