छत्तीसगढ़
नाबालिग से गैंगरेप: शराब के नशे में चार दरिंदों ने दिया वारदात को अंजाम, गिरफ्तार
Shantanu Roy
3 Sept 2025 9:29 PM IST

x
छग
Surguja. सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा में नाबालिग समेत 4 लोग बैठकर शराब पी रहे थे। 16 साल की नाबालिग अपने दोस्त के साथ घर जा रही थी। तभी उसे देखकर आरोपियों की नीयत बिगड़ गई। उसे पकड़कर धमकाते हुए नर्सरी की ओर ले गए। जहां से दोस्त को बंधक बनाकर पीटा, फिर नशे की हालत में नाबालिग के साथ गैंगरेप किया। यह वारदात सोमवार (1 सितंबर) की है। पीड़िता ने एक आरोपी को पहचान लिया था। उसके आधार पर मंगलवार को थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बुधवार को सरपंच के भतीजे समेत चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला बतौली थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, सोमवार को 16 साल की नाबालिग लड़की अपने दोस्त के साथ बरगीडीह गई थी। देर शाम को दोनों बेलकोटा की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान बेलकोटा नर्सरी के पास 3 युवक और एक नाबालिग शराब पी रहे थे। उन्होंने नाबालिग को युवक के साथ आते देखा तो उनकी नीयत बिगड़ गई। युवकों ने उन्हें रोका और धमकाते हुए सड़क किनारे नर्सरी की ओर ले गए। आरोपियों ने उसके दोस्त को पकड़कर उसके साथ मारपीट की, फिर नाबालिग के साथ चारों ने गैंगरेप किया। आरोपियों में एक 16-17 साल का नाबालिग है। पीड़िता ने एक आरोपी को पहचान लिया था।
जिसके बाद घर पहुंचकर दूसरे मंगलवार को बतौली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने धारा 4, 6 पास्को एक्ट और 70(2) BNS के तहत केस दर्ज किया। पुलिस ने आरोपियों की शिनाख्त की। उसके आधार पर नाबालिग समेत चारों आरोपी विलसन खेस, कुनाल केरकेट्टा और संजय खेस निवासी बेलकोटा को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, बतौली पुलिस और अफसर मामले में जानकारी देने से बचते रहे। सरगुजा ASP अमोलक सिंह ने बताया कि, मामले में चारों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। चारों को पुलिस ने अंबिकापुर न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से तीन आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। एक नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा गया है। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





