छत्तीसगढ़

घर लौट रही युवती के साथ Gangrape, रात 10 बजे की घटना

Nil dhankar
9 Jun 2024 10:36 AM IST
घर लौट रही युवती के साथ Gangrape, रात 10 बजे की घटना
x
छग

कोंडागांव। क्षेत्र में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्‍कर्म gangrape का मामला सामने आया है। पुलिस Police से मिली जानकारी के अनुसार मेला देखकर घर लौट रही युवती के साथ सामूहिक दुष्‍कर्म किया गया। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों को जेल भिजवा दिया गया है। पुलिस के अनुसार यह मामला अनंतपुर थाना क्षेत्र का है। घटना 6 जून की बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपितों दुगला नाग, कृष्णा पोयाम, धनसिंह मण्डावी निवासी छोटे सोहंगा को गिरफ्तार कर लिया है। इन्‍हें बाद में जेल भेज दिया गया।

Anantapur Police अनंतपुर पुलिस के मुताबिक 6 जून को ग्राम बड़ेसोहंगा का वार्षिक मेला था। मेले की रात गांव में नाट का आयोजन हुआ था। पीड़िता अपनी सहेलियों के साथ रात तकरीबन 10 बजे नाट देखने घर से निकली। नाट देख कर सुबह लगभग 3 बजे वह घर के लिए वापस निकली उसी दौरान रास्ते में तीन युवकों ने पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

chhattisgarh news पीड़िता के रिपोर्ट पर थाना अनंतपुर में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया था। इसके बाद आरो‍पितों को ग‍िरफ्तार कर लिया गया है।

Next Story