छत्तीसगढ़

रायपुर के इस कॉलोनी में गैंगवॉर, घातक हथियार से एक-दूसरे पर हमला

Nil dhankar
19 May 2026 9:57 AM IST
रायपुर के इस कॉलोनी में गैंगवॉर, घातक हथियार से एक-दूसरे पर हमला
x

रायपुर। दो दिन पहले तड़के भाठागांव के बाद शहर में कल शाम एक और गैंगवॉर हुआ। इस बार बालाजी होटल चौक आरवीएच कालोनी में कल शाम सरेआम हुआ। दोनों पक्ष के आरोपियों ने एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुलिस के अनुसार सोमवार शाम करीब 5.30 बजे बालाजी चौक पर अमन ठाकुर 23 आयुष ठाकुर, अमन ठाकुर, पीयूष सिंह, अनिकेत डोंगरे 24, जीवन डोंगरे आपस में भिड़ गए। इनके बीच पुरानी रंजिश चल रही थी।एक दूसरे को देख अनिकेत, अमन ने गाली गलौज शुरू की।

जो हाथापाई तक पहुंच गई। इसी बीच अनिकेत ने अमन पर लोहे की चीज से हमला किया। वहीं अमन ने भी कटार नुमा चीज़ से वार किया। दोनों ही गुट किसी तरह अलग थलग हुए। और देर रात खमतराई थाने पहुंच कर एक दूसरे के खिलाफ हत्या की नीयत से हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने धारा 296,115,351,109,3-5 का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर कोई खबर नहीं है।

Next Story