छत्तीसगढ़

शहर से गैंगवार, दो सगे भाइयों की हालत गंभीर

Nil dhankar
4 Sept 2021 11:14 AM IST
शहर से गैंगवार, दो सगे भाइयों की हालत गंभीर
x
छत्तीसगढ़

बस्तर। जिले के जगदलपुर शहर से गैंग वार की खबर सामने आ रही है। यहाँ पर्यटन स्थल दलपत सागर के पास दो गैंग के बीच चाकूबाजी हो गई। हमले में दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। चाकू के वार से दोनों के पेट की अतड़ियां तक बाहर आ गई है। जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती दोनों युवकों की हालत गंभीर है। सिटी कोतवाली पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, दलपत सागर के पास एक दुकान में शहर के ही तीन युवक विक्की, शुभम सेठी और सूरज चाय पी रहे थे। इस दौरान दूसरे गुट के सुमित पांडे, अज्जू और महादेव घाट निवासी नरेंद्र रथ सहित अन्य युवक भी वहां पहुंच गए। इसके बाद आपसी रंजिश की वजह से अचानक दोनों गुटों में विवाद शुरू हो गया।

शुभम सेठी ने अपने मामा बजरंगी नायडू को कॉल कर 10 से 12 युवकों को और बुला लिया। इसके बाद दोनों गुटों में काफी देर तक मारपीट होती रही।मौके पर खड़े लोगों के अनुसार, एक युवक ने बजरंगी नायडू और उसके भाई अजय नायडू इन दोनों पर चाकू से जानलेवा वार करना शुरू कर दिया। तकरीबन आधे घंटे तक यह झगड़ा चलता है। घटना के बाद सभी मौके से फरार हो गए। दोनों घायल भाइयों को पास में खड़े लोगों ने मेडिकल कॉलेज लेकर गए। जहां डॉक्टरों के द्वारा इनका इलाज किया जा रहा है। डॉक्टरों की मानें तो दोनों की हालत काफी गंभीर है। थाना प्रभारी एमन साहू ने बताया कि, मामले की जांच की जा रही है। जल्द आरोपियों को पकड़ा जाएगा।

Next Story