छत्तीसगढ़

सड़कों पर घूमने वाले लोगों से लूटपाट करने वाले गिरोह का भांडाफोड़, एक गिरफ्तार

jantaserishta.com
28 July 2021 11:41 PM IST
सड़कों पर घूमने वाले लोगों से लूटपाट करने वाले गिरोह का भांडाफोड़, एक गिरफ्तार
x
सीसीटीवी फुटेज की मदद से हुई गिरफ्तारी

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। राह चलते लोगों से लूटपाट के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से लूट का मोबाइल जब्त किया है। वहीं, उसका एक साथी फरार है। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है। कोनी थाना प्रभारी रविंद्र यादव ने बताया कि 19 जुलाई को कोनी गणेश इन्क्लेव निवासी अनुष्का कहार ने लूट की शिकायत की थी। पीड़ित ने बताया कि वह अपने घर के सामने मोबाइल पर बहन और जीजा से बात कर रही थी। इस दौरान बाइक सवार युवकों ने उनके हाथ से मोबाइल लूट लिया।

लूट के बाद युवक सरकंडा की ओर भाग निकले। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज आरोपित की तलाश कर रही थी। जांच के दौरान पुलिस ने रोड में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की। साथ ही सरकंडा और तालापारा क्षेत्र के संदेहियों से पूछताछ की। इसी बीच साइबर सेल से पता चला कि लूट का मोबाइल चिंगराजपारा में सक्रिय है। इस पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी।
इस दौरान आरोपित पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। पुलिस ने मंगलवार को चिंगराजपारा में घेराबंदी कर आरोपित निखिल चौरसिया(25) को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि उसने अपने साथी राहुल साहू निवासी चिंगराजपारा के साथ घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से लूट का मोबाइल जब्त कर लिया। वहीं, उसका साथी फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस आरोपित राहुल की तलाश कर रही है।
आरोपित निखिल पहले भी लूट के मामले में पकड़ा जा चुका है। लूट के बाद मिली रकम को वे मौज-मस्ती में खर्च करते थे। पुलिस को चकमा देने के लिए वे अक्सर लूट का मोबाइल बंद कर देते थे। इसके कारण उनका सही लोकेशन पता नहीं चल पा रहा था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story