छत्तीसगढ़

युवती के साथ गैंगरेप, 3 लोग गिरफ्तार

jantaserishta.com
30 March 2024 11:55 PM IST
युवती के साथ गैंगरेप, 3 लोग गिरफ्तार
x
छत्तीसगढ़
बलरामपुर: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक 18 वर्ष की युवती के साथ दो लोगों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। युवती शादी समारोह में शामिल होने आई थी तभी पड़ोस के गांव के युवकों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने इस पूरे मामले में एक अपचारी बालक समेत कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत चिरई गांव में शादी थी। जहां इस शादी समारोह में शामिल होने के लिए उदरसई गांव के तीन युवक आये हुए थे। इसी बीच शादी से ध्यान भटकाकर युवकों ने पड़ोस में रहने वाली एक युवती पर नजर डाली और फिर उसके घर में अकेले होने का फायदा उठाकर उसके घर में घुस गए।
जहां तीनों ने पहले उसका मुंह दबाया फिर अपनी बाइक पर जबरजस्ती बैठाकर उसे दूसरे गांव ले गए। जहां तीनों ने खेत में बारी-बारी से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। सुबह पीड़िता ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story