छत्तीसगढ़
रायपुर में महिला से गैंगरेप, गुढ़ियारी थाने में FIR दर्ज
Shantanu Roy
20 Nov 2024 11:42 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर में महिला से गैंगरेप की घटना सामने आई है। शर्मनाक घटना को अंजाम महिला के रिश्तेदार और पड़ोस में रहने वाले युवक ने दिया। पीड़िता की शिकायत पर थाना गुढ़ियारी में अपराध दर्ज कर दोनों आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है। शिकायत के मुताबिक पीड़िता गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में रहती है। उसके पति के बुआ का बेटा भी बालाघाट से उसके यहां घुमने के लिए आया था। इसी दौरान पड़ोस में किराये पर रहने वाले बिहार निवासी युवक के साथ उसकी जान पहचान हुई।
दोनों अच्छे दोस्त बन गये थे। बीते 29 अक्टूबर को महिला के पति के बुआ का लड़का अपनी भाभी को पड़ोस में रह रहे दोस्त के घर ले गया। यहां पर उसके साथ दोनों ने डरा धमका कर बारी बारी से दुष्कर्म किया। लोक लाज के डर से महिला घटना के कुछ दिनों तक चुप रही, जिसके बाद हिम्मत जुटाकर अपने पति को इसकी जानकारी दी। 18 नवंबर को महिला अपने पति के साथ गुढ़ियारी थाने पहुंची और इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updateजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





