छत्तीसगढ़

विधवा महिला से गैंगरेप, फिर से होगी मेडिकल जांच

Shantanu Roy
21 Feb 2024 8:17 AM GMT
विधवा महिला से गैंगरेप, फिर से होगी मेडिकल जांच
x
छग
बिलासपुर। बिल्हा थाना इलाके में एक महिला खून से लथपथ बेहोश हालत में मिली। पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर सिर्फ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया तो आक्रोशित लोगों ने थाने का घेराव कर दिया। अब पुलिस ने दोबारा मेडिकल जांच कराने की बात कही है। जानकारी के मुताबिक 40 साल की पीडि़त महिला विधवा है। सोमवार को वह बेहोशी की हालत में गांव में पड़ी मिली थी। आसपास के लोगों ने उसे बिल्हा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। डॉक्टर ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस का कहना है कि मेडिकल जांच में रेप की पुष्टि नहीं हुई।
इधर आरोपियों को बचाने के आरोप में गांव व समाज के लोगों ने थाने का घेराव कर दिया। आरोप लगाया गया है कि सात लोगों ने महिला से रेप किया। अधिवक्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता प्रियंका शुक्ला के साथ पीडि़त के गांव वालों ने पुलिस अधिकारियों से मिलकर मामले की जांच कर रेप का अपराध दर्ज करने की मांग की। इसके बाद गांव के लोग पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह से मिलकर घटना की निष्पक्ष जांच करने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर महिला का दोबारा मेडिकल चेकअप कराया जा रहा है। पुलिस ने कहा कि डॉक्टरी रिपोर्ट के अनुसार सामूहिक बलात्कार की धाराएं जोड़ी जाएंगी।
Next Story