छत्तीसगढ़

शराब पिलाकर महिला मजदूर के साथ किया गैंगरेप, 3 हैवान गिरफ्तार

Nil dhankar
18 Sept 2023 4:55 PM IST
शराब पिलाकर महिला मजदूर के साथ किया गैंगरेप, 3 हैवान गिरफ्तार
x
छग

बिलासपुर। बिलासपुर जिले में एक आदिवासी महिला को जबरदस्ती शराब पिलाकर गैंगरेप का मामला सामने आया है। तीन आरोपियों ने इस शर्मनाक घटना को अंजाम दिया। घटना बीते बुधवार की बताई जा रही है। घटना में शामिल आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना कोटा थाना क्षेत्र के बेलगहना चौकी की है।

बेलगहना चौकी क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 40 वर्षीय आदिवासी महिला मजदूरी करती है। बीते बुधवार को मजदूरी कर अपने घर लौट रही थी। एस दौरान उसके गांव के ही तीन युवक सियाराम तिर्की, अशोक कुमार यादव और दुकालू बैगा ने उसे रोका और छेड़छाड़ करने लगे। साथ ही महिला को जबरन शराब पिलाई और खुद भी आरोपियों ने शराब पी।

महिला के बेसुध होने पर उसके साथ बारी-बारी गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। फिर मौके से फरार हो गए। महिला को होश आने के बाद उसने घर आकर परिजनों को इसकी जानकारी दी और फिर परिजनों के साथ बेलगहना चौकी जाकर रिपोर्ट दर्ज करवाई। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जाँच शुरू की। पुलिस ने अपराध दर्ज करने के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Next Story