छत्तीसगढ़

रायपुर में युवती से गैंगरेप, मामलें में जांच जारी

Shantanu Roy
16 April 2024 3:09 PM GMT
रायपुर में युवती से गैंगरेप, मामलें में जांच जारी
x
छग
रायपुर। रायपुर के अभनपुर में युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। तीन युवकों ने दुष्कर्म के बाद युवती को जान से मारने की धमकी दी। मामले में पीड़िता की शिकायत के बाद अभनपुर थाना पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। मामले को जांच में जुटी हुई है। एक आरोपित को हिरासत में लिया गया है। जानकारी के अनुसार मामला अगस्त 2023 का है। अभनपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती को आरोपियों ने बुलाया इसके बाद एक-एक कर दुष्कर्म किया। युवती का दुष्कर्म करने के बाद आरोपितों ने उसे किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

दो आरोपित अभनपुर थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं। जानकारी के अनुसार पीड़िता को आरोपितों ने जान से मारने की धमकी दी थी। जिसकी वजह से वह कई बार थाने गई लेकिन बिना जानकारी दिए वह वापस आ गई। अब इस घटना के नौ महीने बाद वह स्वजनों के साथ हिम्मत दिखाई और अभनपुर थाना में एफआईआर दर्ज करवाई है। राजधानी रायपुर में एक युवती के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि अभनपुर थाना में पीड़ित लड़की ने वारदात के करीब 9 महीने बाद गैंगरेप की शिकायत की है। पीड़िता की माने तो आरोपियों ने उसके साथ हैवानियत करते हुए गैंगरेप की घटना को अंजाम देने के बाद घटना का खुलासा करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। खुद के साथ हुए दरिंदगी से डरी-सहमी युवती ने अब 9 महीने बाद इस मामले में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने की बात सामने आ रही है।

गैंगरेप की ये वारदात रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में रहने वाली एक पीड़ित लड़की ने पुलिस थाने में खुद के साथ गैंगरेप होने की शिकायत दर्ज करायी है। बताया जा रहा है कि लड़की के साथ ये घटना साल 2023 के अगस्त महीने में आरोपियों ने अंजाम दिया था। 3 लड़को के द्वारा गैंगरेप करने के बाद पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने पर लड़की को जान से मारने की धमकी दी गयी थी। जिसके कारण पीड़ित लड़की ने कई महीनों तक दहशत और लोक लाज के डर से इस घटना की जानकारी किसी को नही बतायी। करीब घटना के 9 महीने बाद अब पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ अभनपुर थाना में गैंगरेप की शिकायत दर्ज करायी है। वहीं पुलिस इस मामले में अभी कुछ भी कहने से बच रही है। पुलिस गैंगरेप के इस मामले में जांच के बाद भी कुछ कह पाने की बात कह रही है। फिलहाल पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के बाद इस मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस की टीम इस वारदात में शामिल आरोपियों की पतासाजी कर उनकी धरपकड़ का भी प्रयास कर रही है।

पीडि़ता की रिपोर्ट पर एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं आरोपितों की पतासाजी में टीम लगी हुई है।
- कीर्तन रौठौर, एएसपी, ग्रामीण, रायपुर
Next Story