
रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। मामला खरोरा थाना इलाके का है, जहां गांव के ही तीन युवकोंं ने 14 वर्षीय बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
नाबालिक पीड़िता निवासी खरोरा रायपुर ने थाना खरोरा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह राहुल सेन, कुणाल सेन व सुनील धीवर को जानती पहचानती है, जो पीड़िता के घर के आसपास हमेशा आते - जाते थे। दिनांक 15.08.21 को राहुल सेन, कुणाल सेन तथा सुनील धीवर खरोरा के एक गार्डन में पीड़िता के साथ जबरन सामूहिक दुष्कर्म किये तथा किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर तीनों वहां से फरार हो गये। पीड़िता उक्त तीनों से बहुत ज्यादा डर गयी जिससे वह रायपुर आ गयी एवं हैदराबाद जाकर काम कर जीवन यापन करने सोच कर रायपुर से ट्रेन में बैठ गयी। ट्रेन नागपुर पहुंचा तो आर.पी.एफ. पुलिस की टीम द्वारा पीड़िता को रायपुर कल्याण समिति में पहुंचा दिया गया, कि आरोपी राहुल सेन, कुणाल सेन व सुनील धवीर के विरूद्ध थाना खरोरा में अपराध क्रमांक 471/21 धारा 376-डी, 506 भादवि. एवं पाॅस्को एक्ट की धारा 6 के तहत् अपराध पंजीबद्ध किया गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





