छत्तीसगढ़

CG में गैंगरेप, हवस के भूखे दरिंदों ने सिलाई मशीन लेने जा रही युवती को बनाया निशाना

jantaserishta.com
30 Aug 2024 11:43 AM IST
CG में गैंगरेप, हवस के भूखे दरिंदों ने सिलाई मशीन लेने जा रही युवती को बनाया निशाना
x

सांकेतिक तस्वीर

5 आरोपी गिरफ्तार.
केशकाल: कड़े कानून होने के बाद भी देश में रेप जैसी घटनाओं में कमी नहीं आ रही है। रोजाना अलग-अलग राज्यों से बेटियों को हवस का शिकार बनाए जाने का मामला सामने आ रहा है। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ के केशकाल से सामने आया है, जहां पांच आरोपियों ने युवती को हवस का शिकार बनाया है। बताया जा रहा है कि मामले में आरोपियों के खिलाफ 20 दिन बाद केस दर्ज किया गया है। फिलहाल पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार मामला 9 अगस्त का है, जब शाम के समय युवती सिलाई मशीन लेने के लिए घर से निकली ​थी। लेकिन बीच रास्ते में ही 5 दरिंदों ने उसे घेर लिया और सुनसान जगह पर ले जाकर रेप किया। बताया गया कि बदनामी के डर से पीड़िता व उसके परिजनों ने थाने में किसी प्रकार का रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाया था। लेकिन दिनांक 29 अगस्त को पीड़िता व उसके परिजन केशकाल थाना पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी देते हुए मामला दर्ज कराया।
कोंडागांव एसपी वाय. अक्षय कुमार ने मामले में तुरंत संज्ञान लेते हुए एक टीम का गठन किया और आरोपियों को खोज निकाला। फिलहाल पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story