छत्तीसगढ़

गैंगरेप का मामला निकला फर्जी, महिला ने नशे में दिया था बयान

Shantanu Roy
20 April 2024 3:15 PM GMT
गैंगरेप का मामला निकला फर्जी, महिला ने नशे में दिया था बयान
x
छग
सरगुजा। सरगुजा जिले के मणिपुर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह नशे में धुत एक शादीशुदा महिला से गैंगरेप की शिकायत मिली। उसने बताया कि दो लोगों ने दुष्कर्म किया है। लेकिन पुलिस पूछताछ और मेडिकल जांच में मामला झूठा निकला। जानकारी के मुताबिक, जशपुर के बगीचा थाना क्षेत्र से दंपती काम की तलाश में अंबिकापुर आए थे। मणिपुर थाना क्षेत्र में वे भिट्ठीकला में रुके थे। शनिवार सुबह दंपती नशे की हालत में थे। सुबह नशे में धुत विवाहिता (20) हॉस्पिटल पहुंची और कहा कि उसके साथ गैंगरेप हुआ है। इसकी सूचना तत्काल मणिपुर पुलिस को दी गई। महिला को मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में एडमिट कर लिया गया। मणिपुर पुलिस ने शिकायत पर मामले की जांच की। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी सक्रिय हो गए।

विवाहिता का आरोप था कि युवकों ने उसे बंधक बनाकर गैंगरेप किया। ज्यादा नशे की हालत में होने के कारण वह कुछ स्पष्ट नहीं बता पा रही थी। कई घंटों बाद जब उसका नशा कम हुआ तो पूछताछ में पता चला कि ऐसी कोई घटना हुई ही नहीं है। मणिपुर पुलिस भिट्ठी के कुछ संदेहियों को भी पकड़ लाई, जो सुबह दंपती के साथ दिखे थे। पुलिस ने जब उन्हें विवाहिता के सामने खड़ा किया तो विवाहिता ने कहा कि इन्होंने कुछ नहीं किया है। पुलिस ने महिला का मेडिकल टेस्ट भी कराया। मेडिकल टेस्ट में भी ऐसी कोई घटना नहीं होना पाया गया। इस मामले में एडिशनल एसपी अमोलक सिंह ने कहा कि पुलिस जांच में स्पष्ट हुआ है कि महिला अधिक नशे की हालत में ऐसा आरोप लगा रही थी। पुलिस पूछताछ और मेडिकल जांच में ऐसी कोई बात सामने नहीं आई है। दंपती को समझाइश देकर छोड़ दिया गया है।
Next Story