छत्तीसगढ़

नाबालिग को जंगल ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म, 2 आरोपी गिरफ्तार

jantaserishta.com
27 Aug 2021 7:14 PM IST
नाबालिग को जंगल ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म, 2 आरोपी गिरफ्तार
x
छत्तीसगढ़

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। जगदलपुर। अपने घर से मामा के घर साइकिल से कॉपी खरीदने के लिए जा रही नाबालिग से 2 युवकों द्वारा अपहरण कर जंगल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए आज न्यायालय में पेश किया है।

एसडीओपी ऐश्वर्य चंद्राकर ने बताया कि 26 अगस्त को प्रार्थिया परिजनों के साथ थाने आई, जहाँ उसने बताया कि रात 7.30 बजे करीब अपने मामा के घर कापी खरीदवाने सायकल से जा रही थी।

एक ग्रामीण के घर के पास पहुंची थी कि कृष्णा सेठिया और बबलू सेठिया मोटर सायकल से पीछे से आकर रास्ते में रोककर अपने साथ जबरदस्ती मोटर सायकल में बैठाकर जामावाड़ा रोड में गांव से बाहर ले जाकर तालाब के पास अंधेरे में बलात्कार किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी है।

नाबालिग की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 341, 363, 366, 376 घ, 506 भादवि 04 पॉक्सो एक्ट दर्ज किया गया। घटना के बाद दोनों आरोपी फरार थे।
थाना प्रभारी परपा निरीक्षक बुधराम नाग ने एक टीम गठित कर आरोपियों की पता तलाश में रवाना किया गया। पुलिस ने एक आरोपी बबलू सेठिया को सतलावंड व कृष्णा सेठिया को कस्तूरी नगरनार से पकड़ा गया।

थाना लाकर पूछताछ करने पर दोनों आरोपी कृष्णा सेठिया और लुप्तेश्वर सेठिया उर्फ बबलूमांझीगुडा थाना परपा ने अपराध कबूला। दोनों आरोपियों को आज न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय में पेश किया गया है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story