छत्तीसगढ़

घर से 100 मीटर दूरी पर गैंगरेप, इस हालत में मिली विधवा महिला

Nilmani Pal
28 Jun 2023 8:41 AM GMT
घर से 100 मीटर दूरी पर गैंगरेप, इस हालत में मिली विधवा महिला
x
छग

जगदलपुर। मारडूम थाना क्षेत्र के अंतर्गत पति खोई महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीडि़त महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। मामले के बारे में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पॉल ने बताया कि महिला 26 जून की रात को घर से 100 मीटर दूर गांव में शौच के लिए गई हुई थी, इसी दौरान कुछ युवकों ने अंधेरे का फायदा उठाते हुए महिला के साथ गैंगरेप किया और उसे घायल अवस्था में ही छोडक़र फरार हो गए। घटना की जानकारी गांव के लोगों को सुबह पता चली।

जब ग्रामीण जंगल की ओर गए तो वहां पर महिला को देखने के बाद गांव के लोगों के साथ ही पुलिस को जानकारी दी गई, जिसके बाद पीडि़ता को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस लगातार महिला से पूछताछ कर रही है। वहीं बताया जा रहा है कि महिला के साथ गैंगरेप करने वाले आसपास के ही युवक हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। मामले की जांच चल रही है।


Next Story