छत्तीसगढ़

स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज की धर्मसभा के संबंध में गणेश शंकर मिश्रा लेंगे प्रेसवार्ता

Nil dhankar
28 Feb 2024 12:07 PM IST
स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज की धर्मसभा के संबंध में गणेश शंकर मिश्रा लेंगे प्रेसवार्ता
x

रायपुर। हिंदू राष्ट्र प्रणेता परम पूज्य अनंत श्री विभूषित जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज के आगमन पर ग्राम मुरा, खरोरा में आयोजित होने वाली विशाल धर्मसभा के आयोजन के संबंध में प्रेसवार्ता आज शाम 5 बजे आयोजित की गई है।

ग्राम मुरा में आयोजित होने वाली इस प्रेसवार्ता को राष्ट्रोत्कर्ष अभियान के प्रदेश संयोजक एवं सेवानिवृत्त आईएएस गणेश शंकर मिश्रा संबोधित करेंगे। उल्लेखनीय है कि विशाल धर्मशाला का आयोजन 29 फरवरी को पंडित लखनलाल मिश्र पूर्व माध्यमिक शाला परिसर में पूर्वान्ह 11.30 बजे होगा।

Next Story