छत्तीसगढ़

राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा ने संभाला पदभार, CM साय हुए शामिल

Nil dhankar
5 March 2026 3:06 PM IST
राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा ने संभाला पदभार, CM साय हुए शामिल
x

रायपुर। राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा ने पदभार संभाला जिसमें CM साय शामिल हुए। X पोस्ट में सीएम साय ने लिखा, आज नवा रायपुर स्थित राज्य नीति आयोग के कार्यालय में आयोग के उपाध्यक्ष के रूप में गणेश शंकर मिश्रा के पदभार ग्रहण समारोह में सम्मिलित हुआ। उन्हें इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए शुभकामनाएं दी।

राज्य नीति आयोग प्रदेश के दीर्घकालिक विकास विज़न, साक्ष्य-आधारित नीति निर्माण और विभागों के बेहतर समन्वय के माध्यम से छत्तीसगढ़ के विकास को नई दिशा और गति देने का महत्वपूर्ण मंच बनेगा। सुशासन, पारदर्शिता और जनभागीदारी के आधार पर हमारी सरकार छत्तीसगढ़ को तेज़, संतुलित और समावेशी विकास की नई ऊँचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है।


Next Story