छत्तीसगढ़

CG VIDEO: वृद्धाश्रम में धर्मांतरण का खेल? मच गया हड़कंप

jantaserishta.com
18 Sept 2024 12:45 PM IST
CG VIDEO: वृद्धाश्रम में धर्मांतरण का खेल? मच गया हड़कंप
x
छत्तीसगढ़.
सारंगढ़: सारंगढ़ जिले से धर्मांतरण को लेकर लगातार शिकायतें सामने आती रही है। इसी कड़ी में एक बार फिर सारंगढ से धर्मांतरण को लेकर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इस विडियो में एक महिला यह दावा करते नजर आ रही है कि प्रार्थना और आराधना करने से सभी दुख दूर हो जाते है। मामले को गंभीरता से तब लिया गया जब ये पता चला की यह वीडियो एक वृद्धाश्रम से वायरल हुआ है।
दरअसल सारंगढ़ जिले के ग्राम कुधरी में स्थित वृद्धाश्रम से एक वीडियो वायरल होने के बाद सारंगढ़ में एक बार फिर धर्मांतरण को लेकर सर्व हिंदू समाज के हल्ला बोला है। बताया जा रहा है यह वीडियो ग्राम कुधरी में स्थित वृद्धा आश्रम सियान सदान का है, वीडियो में साफ साफ देखा जा सकता है। की महिला यह बोलती दिख रही है कि प्रार्थना करने से लोगो को चंगाई मिलती है।
इस दौरान महिला केअगल बगल में कुछ वृद्ध महिला और पुरुष भी देखे जा सकते है। पूरे घटनाक्रम का वीडियो जैसे ही वायरल हुआ सारंगढ़ सर्व हिंदू समाज द्वारा जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौप कर मामले में दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की गई है, साथ ही वृद्धा आश्रम। को मिलने वाली शासन के तरफ से अनुदान राशि को भी बंद करने की मांग की गई है।
वही इस मामले में संयुक्त कलेक्टर एस. के टंडन ने कहा कि सर्व हिंदू समाज द्वारा धर्मांतरण को लेकर ज्ञापन सौंपा गया है,और मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला बाल विकास को जांच करने का आदेश दिया गया। मामले में जांच रिपोर्ट आने के बाद वास्तविकता के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story