छत्तीसगढ़

जुआ बना मौत की वजह, रायपुर में सनसनीखेज वारदात

jantaserishta.com
18 Aug 2026 10:21 AM IST
जुआ बना मौत की वजह, रायपुर में सनसनीखेज वारदात
x

सांकेतिक तस्वीर

छत्तीसगढ़.
रायपुर: गुढियारी गोगांव इलाके में जुआ खेलने के दौरान हुई चाकूबाजी की वारदात में एक युवक को मौत के घाट उतार दिया गया। बताया जा रहा है कि ये घटना बीती रात की है। मृत युवक के सीने, पेट समेत शरीर में धारदार हथियार से हमला किया गया है। गुढियारी थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात गोगांव रेल्वे पटरी के पास जुआ खेल रहे लोगों के बीच हार-जीत के पैसों के लेनदेन का विवाद हो गया और दौरान प्रीतम साहू को चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इतना ही नहीं आरोपियों ने इसे आत्महत्या की साजिश बनाने के लिए उसके शव को रेल्वे ट्रैक पर डाल दिया जिससे प्रीतम की टांग कट गई। सूचना मिलते ही मौके पर सुबह पहुंची पुलिस ने शव को देखकर मर्ग समझा और शव को पंचनामे के बाद पीएम के लिए मर्चुरी भेज दिया। लेकिन मर्चुरी में शव परिक्षण के दौरान धारदार हथियार से सीने, पेट समेत शरीर में कई गहरे घाव देखकर पुलिस के होश उड़ गए। उसके बाद पुलिस और क्राइम ब्रांच हरकत में आई और देर रात तक सभी संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तब हत्या करने का खुलासा हुआ।
गुढियारी थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें पूरे मामले की जांच में जुटी तो खुलासा हुआ कि मृतक समेत सभी संदेही रात 8 बजे से देर रात तक जुआ खेलने पहुंचे थे, जहां हार-जीत के पैसों के लेनदेन के विवाद पर मृतक प्रीतम का विवाद संदेहियों से हुआ था। बताया जा रहा है कि इस दौरान निखिल ध्रुव नाम के संदेही ने चाकू से कई वार किये और बाकी साथियों के साथ मिलकर मृतक के शव को आत्महत्या बताने की साजिश के तहत रेल्वे ट्रेक पर डाल दिया जिससे ट्रेक पर आई ट्रेन से प्रीतम साहू का पैर कट गया।
इस पूरे मामले में पुलिस का कोई भी आलाधिकारी बोलने को तैयार नहीं है और संदेहियों में कुछ नाबालिग होने की तस्दीक करने का हवाला देकर पूरे मामले का जल्द खुलासा करने की बात कह रहे है। गौरतलब है कि राजधानी में लगातार हो रही हत्या की वारदातों से पूरे सिस्टम पर कई सवालिया निशान खड़े कर दिये है। फिलहाल गुढियारी थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story