छत्तीसगढ़

सार्वजनिक मंच को जुआरियों ने बनाया था अड्डा, पुलिस की रेड में गिरफ्तार

Nil dhankar
18 July 2023 9:40 AM IST
सार्वजनिक मंच को जुआरियों ने बनाया था अड्डा, पुलिस की रेड में गिरफ्तार
x
छग

राजनांदगांव. अंबागढ़ चौकी पुलिस की टीम ने ग्राम आडे झर के सार्वजनिक मंच पर जुआ खेलते पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 5500 रुपए नकद जब्त किया गया है। पुलिस ने बताया कि गांव में जुआ खेले जाने की सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश दी। जहां से पुष्पेंद्र बोदले, केशव दास साहू, गौतम तारम, रीमन साहू और भुनेश्वर मेश्राम को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट की कार्रवाई की गई है।

बता दें कि एसपी के निर्देश पर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है. थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध व्यापार करने वालों के खिलाफ शिकंजा कस रही है. इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta.com पर


Next Story