छत्तीसगढ़
बिना किसी सूचना के ड्यूटी में नहीं आने पर गिरी गाज, निलंबन आदेश जारी
Nilmani Pal
2 March 2023 10:16 AM IST

x
छग
जशपुर। कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने तहसीलदार जशपुर के प्रतिवेदन पर नंदन राम सहायक ग्रेड 3 को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। तहसील कार्यालय जशपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 दिसंबर से वर्तमान समय तक बिना किसी सूचना के नंदन राम अनुपस्थित है। नंदन राम सहायक ग्रेड-3 के पद पर कार्यालय कलेक्टर के जिला नाजिर 31 जनवरी काे जिला स्तरीय कम्प्यूटर प्रशिक्षण में सम्मिलित नहीं होने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
इसके बाद भी किसी तरह का काेई जवाब दिए बिना कार्यालय से अनुपस्थित रहने पर उक्त कार्रवाई की गई है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय तहसील कार्यालय जशपुर निर्धारित किया जाता है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।
Next Story





