छत्तीसगढ़

गफ्फु मेमन ने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी से की मुलाकात

Admin2
12 Oct 2020 9:09 AM GMT
गफ्फु मेमन ने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी से की मुलाकात
x

गरियाबंद। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष गफ्फु मेमन ने सोमवार को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी से दिल्ली भाजपा कार्यालय में सौजन्य भेंट की और उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर अपने एवं छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से बधाई भी दी।

इस दौरान एक संक्षिप्त चर्चा में मेमन ने उन्हें छत्तीसगढ़ में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी दी। वहीं छत्तीसगढ़ की राजनीतिक गतिविधियों से भी अवगत कराते हुए बताया कि 15 साल तक भाजपा शासन काल में छत्तीसगढ़ में चहुंमुखी विकास हुआ है, हर वर्ग का विकास और हर घर में खुशहाली पहुची है परंतु सत्ता परिवर्तन के बाद कांग्रेस सरकार मे प्रदेश की जनता त्रस्त है, सरकार किसानों और गरीबो सहित हर वर्ग को झूठे शब्द बाग दिखाकर सत्ता मे आई और फिर अपने वादों और घोषणाओ से मुकर गई। भाजपा और अल्पसंख्यक मोर्चा लगातार किसानों के हित संघर्ष कर रहा है।

इस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष सिद्दीकी ने गफ्फु मेमन

को छत्तीसगढ़ में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा को और अधिक संगठित और सक्रिय करने के निर्देश दिया। श्रीमान ने उन्हें श्री मेमन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्दीकी को छत्तीसगढ़ आने का न्योता भी दिया। इस दौरान छत्तीसगढ़ से अन्नू बावला भी मौजूद थे।

Next Story