छत्तीसगढ़

गफ्फू मेमन ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का मनाया जन्मदिन, एयरपोर्ट में केक कटवाया

Shantanu Roy
21 Feb 2024 2:11 PM GMT
गफ्फू मेमन ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का मनाया जन्मदिन, एयरपोर्ट में केक कटवाया
x
छग
गरियाबंद। बुधवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिन के अवसर पर प्रदेश भर के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही सीएम साय के यहां बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता बधाई देने पहुंचने लगे थे। इस अवसर पर जशपुर से वापसी के दौरान एयरपोर्ट में गरियाबंद नगर पालिका अब्दुल गफ्फार मेमन ने भी मुख्यमंत्री साय से मिलकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

मेमन ने सैंकड़ो कार्यकर्ताओ के उपस्थिति में ही सीएम साय से एअरपोर्ट में ही केक कटवाया और उनके स्वस्थ दीर्घायु जीवन की कामना की। यह पहला अवसर था जब एयरपोर्ट में ही सीएम विष्णु देव साय ने जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष गफ्फू मेमन के साथ नगर पालिका उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनटेके, सभापति आसिफ मेमन, वंश गोपाल सिन्हा, टिंकू ठाकुर, विजय सिन्हा भी मौजूद रहे।
Next Story