छत्तीसगढ़
पटवारी पर गिरी गाज, नाबालिगों और महिलाओं के साथ घिनौने कारनामे का खुला राज
jantaserishta.com
14 May 2023 6:49 PM IST

x
DEMO PIC
छत्तीसगढ़.
सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक पटवारी के घिनौने कारनामे का खुलासा हुआ है। पटवारी सैयद मोहम्मद रजा आय और जाति प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर नाबालिगों, युवतियों और महिलाओं के कपड़े उतरावकर उनके फोटो क्लिक करता था और वीडियो भी बनाता था। लंबे समय बाद पटवारी की इस हरकत का खुलासा हुआ है । मामला सूरजपुर थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, जिले के गेतरा गांव में पोस्टेड पटवारी सैय्यद मोहम्मद रजा पर आरोप है कि, आय और जाति प्रमाणपत्र बनाने के लिए आने वाली महिलाओं और लड़कियों से वह कपड़े उतारने के लिए कहता था। इसके बाद वह अपने मोबाइल से उनका वीडियो बना लेता था और तस्वीरें खींच लेता था। लोक-लज्जा के डर से महिलाएं और लड़कियां किसी को ये बात नहीं कह पाती थीं।
वहीं 5 मई को आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली 12 साल की लड़की के साथ भी पटवारी ने ऐसा ही किया। इसके बाद परिजनों ने थाने में आरोपी पटवारी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने पॉक्सो और एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला तो दर्ज कर लिया है,लेकिन घटना के एक सप्ताह से ज्यादा का समय बीत जाने के बाद भी अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। राजस्व विभाग ने आरोपी पटवारी सैय्यद मोहम्मद रजा को निलंबित कर दिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है। मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी पटवारी फरार चल रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
Tagsपटवारीसूरजपुरसूरजपुर न्यूज़सूरजपुर पुलिसछेड़छाड़पटवारी सस्पेंडPatwariSurajpurSurajpur NewsSurajpur PolicemolestationPatwari suspended
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





