छत्तीसगढ़

फर्नीचर व्यवसायी ने देहदान की घोषणा की

Nilmani Pal
21 Feb 2025 5:04 PM IST
फर्नीचर व्यवसायी ने देहदान की घोषणा की
x

भिलाई। दुर्ग हरी नगर निवासी फर्नीचर व्यवसाई ओगल सिंह साहू(युगल साहू) एवं उनकी पत्नी श्रीमती पार्वती साहू ने अपने देहदान की घोषणा कर वसीयत नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्य कुलवंत भाटिया,राज आढ़तिया,हरमन दुलई ,राजेश पारख,यतीन्द्र चावड़ा को सौंपी ,श्री युगल साहू के पुत्र कनक साहू ने देहदान हेतु सहमति दी।

देहदान की घोषणा करते हुए श्री युगल साहू ने कहा वह चाहते हैं उनके जाने के बाद उनकी व उनकी पत्नी की आँखों से दो लोगों को नई रौशनी मिले व भविष्य के डॉक्टरों को रिसर्च हेतु मृत देह- केडेवर मिले तो हम पति पत्नी का जीवन सार्थक होगा और आज नवदृष्टि फाउंडेशन के सहयोग से हमारी इच्छा पूर्ण हुई।

यतीन्द्र चावड़ा ने कहा साहू परिवार समाज का प्रतिष्ठित परिवार है अतः साहू दम्पति के देहदान का निर्णय समाज के लिए प्रेरणा बनेगा एवं लोग देहदान हेतु जागरूक होंगे।

नवदृष्टि फाउंडेशन के जितेंद्र हासवानी ने कहा हमारी संस्था लगातार लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रही है जिसके सकारात्मक परिणाम आ रहे हैं व लोगों की देहदान व नेत्रदान के प्रति सोच बदली है अब लोग स्वस्फूर्त ही देहदान व नेत्रदान हेतु सामने आ रहे हैं एवं यदि कोई देहदान हेतु सहयोग या मार्गदर्शन चाहता है तो हमारी संस्था के सदस्यों से सहयोग ले सकता है या 9827906301/9827190500 इन नंबर पर फ़ोन कर मार्गदर्शन ले सकता है।

नवदृष्टि फाउंडेशन की ओर से अनिल बल्लेवार ,कुलवंत भाटिया,राज आढ़तिया, प्रवीण तिवारी,मुकेश आढ़तिया, हरमन दुलई,रितेश जैन,जितेंद्र हासवानी,मंगल अग्रवाल,किरण भंडारी,उज्जवल पींचा ,सत्येंद्र राजपूत,सुरेश जैन,राजेश पारख,पीयूष मालवीय,दीपक बंसल ,विकास जायसवाल,मुकेश राठी,प्रभु दयाल उजाला, प्रमोद बाघ ,सपन जैन ,यतीन्द्र चावड़ा ,जितेंद्र कारिया , बंसी अग्रवाल, अभिजीत पारख,मोहित अग्रवाल,चेतन जैन,दयाराम टांक,विनोद जैन,राकेश जैन ने साहू दम्पति के निर्णय की तारीफ़ की व् साहू दम्पति को साधुवाद दिया।

Next Story