छत्तीसगढ़
बौखलाए नक्सलियों ने खेला खूनी खेल, शिक्षक को मार डाला
jantaserishta.com
15 Sept 2024 3:48 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
दहशत का माहौल.
सुकमा: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में नक्सलियों की कायराना करतूत थमने का नाम नहीं ले रही है. सुकमा जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र में एक बार फिर से नक्सलियों ने बर्बरता दिखाई है. नक्सलियों ने जन अदालत लगाकर शिक्षादूत की लाठी-डंडों से पिटाई की. उसके बाद रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी. इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है.
नक्सलियों ने शिक्षक दूधी अर्जुन पिता दूधी मंगड़ू निवासी गोंडपल्ली की हत्या कर दी है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. सुकमा पुलिस के अनुसार, इस हत्या में शामिल नक्सलियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. घटना के संबंध में जगरगुंडा थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस घटना की गहन जांच में जुटी हुई है.
बता दें कि 3 दिन पहले ही नक्सलियों ने बीजापुर जिले के जप्पेमरका गांव के दो ग्रामीणों पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर फांसी की सजा सुनाते हुए उनकी हत्या कर दी थी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





