छत्तीसगढ़
सबकी योजना सबका विकास अंतर्गत नियुक्त किए जाएंगे फ्रन्टलाईन वर्कर, निर्देश जारी
Nilmani Pal
14 Oct 2021 9:36 PM IST

x
कोरिया। सबकी योजना सबका विकास अंतर्गत 2022-23 के लिए ग्राम पंचायत विकास योजना के निर्माण हेतु जिले के प्रत्येक ग्राम पंचायतों में फ्रन्टलाईन वर्कर नियुक्त किए जाएंगे। इस संबंध में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने संबंधितों को पत्र जारी कर निर्देशित किया है। उन्होंने बताया कि नियुक्त फ्रन्टलाईन वर्कर के सहयोग से संबंधित ग्राम पंचायत की वर्ष 2022-23 की ग्राम पंचायत विकास योजना का निर्माण शासन के द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 2 अक्टूबर 2021 से 31 जनवरी 2022 तक किया जायेगा। उन्होंने नियुक्त फ्रन्टलाईन वर्कर की जानकारी 25 अक्टूबर तक संबंधित जनपद पंचायत कार्यालय एवं संकलित जानकारी जिला पंचायत डीपीआरसी शाखा को उपलब्ध कराने के लिए संबंधितों को निर्देशित किया है।
Next Story





