छत्तीसगढ़

अब से हर सोमवार दोपहर 12.30 बजे से होगा कलेक्टर जनदर्शन

Nilmani Pal
28 Jun 2025 4:50 PM IST
अब से हर सोमवार दोपहर 12.30 बजे से होगा कलेक्टर जनदर्शन
x

रायगढ़। हर सप्ताह आयोजित होने वाला कलेक्टर जनदर्शन अब मंगलवार के स्थान पर प्रत्येक सोमवार को दोपहर 12.30 बजे से आयोजित होगा। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। जिसके मुताबिक प्रशासनिक कार्यों में कसावट लाने के उद्देश्य से प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली सप्ताहिक समय-सीमा की बैठक अब मंगलवार के स्थान पर प्रत्येक सोमवार को प्रात: 10.00 बजे से होगी एवं कलेक्टर जनदर्शन समय-सीमा बैठक की समाप्ति उपरांत दोपहर 12.30 बजे से कलेक्टर चैंबर-प्रतीक्षा कक्ष में आयोजित होगा।

छात्रों को विकासखण्डों में दिया जाएगा नि:शुल्क कोचिंग

मयंक चतुर्वेदी के पहल और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में रायगढ़ जिले सभी सातों विकासखण्ड में मेडिकल कॉलेज में प्रवेश परीक्षा के लिए राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली नीट और इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रवेश के लिये राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली जेईई परीक्षा की तैयारी करने के उद्देश्य से रायगढ़ जिले के छात्रों के लिये नि:शुल्क कोचिंग कक्षाओं का संचालन किया जाएगा।

कोचिंग कक्षायें यूथ सेंटर धरमजयगढ़, यूथ सेंटर लैलूंगा, यूथ सेंटर घरघोड़ा, यूथ सेंटर तमनार, यूथ सेंटर खरसिया, यूथ सेंटर पुसौर और पीएम श्री नटवर स्कूल रायगढ़ में आगामी 10 जुलाई 2025 से संचालित होंगी। जिसके लिये प्रत्येक विकासखण्ड से भौतिकी विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीवविज्ञान और गणित के 3-3 विषय विशेषज्ञ व्याख्याताओं का चयन किया गया है। उद्घाटन सत्र के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव ने पिछले वर्ष के एनएमएमएस और प्रयास विद्यालय के परीक्षा परिणाम में प्राप्त अपेक्षित सफलता को रेखांकित करते हुये गत वर्ष की प्रतियोगी परीक्षाओं की तरह जेईई और नीट की कोचिंग कक्षाओं के संचालन पूरी गंभीरता से करने और बेहतर परिणाम लाने के निर्देश सभी व्याख्याताओं को दिए।

Next Story