सोने -चांदी की तस्करी के साथ सट्टा से लेकर नकली दवाई के कारोबारियों में हवाला का जलवा

कास्मेटिक, ब्यूटी प्रोडक्ट, साबुन, टूथपेस्ट नेपाल के रास्ते तस्करी के सामान में होता है हवाला
हवाला कारोबारियों के ठिकाने पचपेड़ी नाका, एमजी रोड जेबी माल, गुरुनानक चौक, सदर बाजार, फाफाडीह, लकड़ी मारर्केट, सुंदर नगर मेन रोड, समता कालोनी, गुढिय़ारी और रामनगर
क्यों नहीं होती है कार्रवाई हवाला कारोबारियों पर, राष्ट्रद्रोह जैसे अपराध पर पुलिस, आयकर विभाग, ईडी, डीआरआई, अन्य केंद्रीय और राज्य एजेंसियों की आंख बंद क्यों
छुटभैय्ये नेताओं के संरक्षण में विगत कई वर्षों से देश को कर रहे खोखला
रायपुर (जसेरि) । हवाला का कारोबार पूरे देश दुनिया में तेजी से पार पसार रहा है इसके पीछे एक ही कारण खबरदारों के सामने आया है औऱ वो है विभागीय उदासीनता है जिसके काऱण हवाला कारोबारियों के हौसले बुलंद है। देश के अंदर तो कर ही रहे है विदेश में भी हवाला का लेनदेन फारेन करंसी से कर रहे है। इतना सब कुछ ओपन होने के बाद भी आखिर हवाला कारोबारियों को जीएसटी और आयकर विभाग वाले क्यों नहीं पकड़ रहे हैं। हवाला कारोबार देशद्रोह के अंतर्गत आता है।
देश के राजस्व में करारा झटका सिर्फ हवाला कारोबार से मिलता है। छत्तीसगढ़ में नकली दवाई, लोहा कारोबारी, सोने-चांदी के तस्कर, एफएमसीजी नेपाल के माध्यम से नकली और कम रेट के सामानों की आवक से लेन देने संपूर्ण रूप से हवाला से होता है। रायपुर में हवाला करने वाले के लगभग 25 ठिकाने और आफिस है। जनता से रिश्ता के पास पक्के सबूत उपलब्ध है। किसी भी जांच एजेंसी को आवश्यकता पडऩे पर संपूर्ण जानकारी साझा की जा सकती है। जिसमें हवाला कारोबारियों के नाम, सोना तस्करों के नाम, लोहा कारोबारियों के नाम, नेपाल से तस्करी करने वाले स्मगलरों के नाम तथा छत्तीसगढ़ में नकली दवाओं के कारोबारियों की संपूर्ण सूची उपलब्ध कराई जा सकती है।
राजधानी में बड़ा नेटवर्क: महादेव बुक और आनलाइन क्रिकेट सट्टे का रायपुर में भी बड़ा नेटवर्क सक्रिय था। शीमर्स क्लब के संचालक नितिन मोटवानी, युसूफ पुट्टी, कोचिंग सेंटर संचालक नवीन बत्रा, सागर जैन, मन्नू नत्थानी, सन्नी पृथ्वानी आदि सटोरियों के नाम सामने आए हैं। इनमें से कुछ सटोरियों से ईडी भी पूछताछ कर चुकी है। छुपेरुस्तम खाईवाल समता कालोनी, गुढिय़ारी, रेलवे स्टेशन, तेलखानी नाका, गोगांव अवंति नगर, तेलीबांधा, कटोरातालाब, कालीबाड़ी, श्याम नगर, शंकर नगर।





