छत्तीसगढ़
7 से 9 जुलाई तक मैनपाट में होगा मंत्री, सांसद व विधायकों का प्रशिक्षण शिविर
Shantanu Roy
27 Jun 2025 11:21 PM IST

x
छग
Ambikapur. अंबिकापुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के तीन दिवसीय प्रवास कार्यक्रम को लेकर आज कलेक्टर विलास भोसकर ने मैनपाट के कर्मा रिसोर्ट में प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक ली, इस दौरान सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो, पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल, डीएफओ अभिषेक जोगावत, जिला सीईओ विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर सुनील नायक, एसडीएम नीरज कौशिक सहित प्रशासनिक अधिकारी सहित राजनैतिक दल के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कलेक्टर ने प्रशासनिक अधिकारियों को जानकारी देते हुए बताया कि 7, 8 और 9 जुलाई को तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है।
जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, कैबिनेट मंत्री, सांसद, विधायक गण प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होंगे। जिसमें सुरक्षा व्यवस्था, ठहरने की व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, हेलीपैड व्यवस्था, बिजली व्यवस्था, मजिस्ट्रेट ड्यूटी, पार्किंग व्यवस्था, पानी व्यवस्था, पास व्यवस्था, ट्रांसपोर्टिंग, डोम पंडाल, साफ-सफाई सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने आयोजित होने वाले कार्यक्रम स्थल का जायजा लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को कहा कि, बरसात के मौसम को देखते हुए कार्यक्रम स्थल में तड़ित लाचक की व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था, एलिफेंट कंट्रोल रूम की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





