छत्तीसगढ़

सोशल मीडिया पर युवती से की दोस्ती, शादी का बनाया दबाव, आरोपी गिरफ्तार

jantaserishta.com
13 May 2023 9:30 PM IST
सोशल मीडिया पर युवती से की दोस्ती, शादी का बनाया दबाव, आरोपी गिरफ्तार
x
पढ़े पूरी खबर

रायगढ़. सोशल मीडिया पर युवती से दोस्ती का शादी का दबाव बनाने और इंकार करने पर युवती का आपत्तिजनक फोटो वायरल करने वाले आरोपी को तमनार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था. आज आरोपी को हसौद जिला सक्ती से गिरफ्तार कर रायगढ़ लाया गया, जिसे यौन उत्पीड़न के अपराध में रिमांड पर भेजा गया.

पीड़ित युवती ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि 2 साल पहले फेसबुक के जरिए पुरुषोत्तम जयसवाल निवासी हसौद से जान पहचान हुआ था. अच्छी पहचान होने के बाद दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत और व्हाट्सएप में चैटिंग होती थी. पुरुषोत्तम जायसवाल शादी करने का भरोसा दिलाया, जिसके बाद दोनों के बीच वीडियो कॉल से बातचीत हुई थी. पुरुषोत्तम दोनों के बीच वीडियो कॉल बातचीत के स्क्रीनशॉट रख लिया था.
युवती के मुताबिक, कुछ दिनों पहले युवती को पुरुषोत्तम जायसवाल के पहले से शादीशुदा होने की जानकारी हुई तो उसने शादी से इंकार कर पुरूषोत्तम से दूरी बनाना शुरू की. इस पर पुरुषोत्तम युवती से नाराज होकर उसके गांव के कुछ लोगों को दोनों के वीडियो कॉल के स्क्रीनशॉट वायरल कर दिया. युवती को जब उसके आपत्तिजनक फोटो वायरल होने की जानकारी मिली तो उसने पुरुषोत्तम जायसवाल से ऐसा क्यों किया कहकर बोली तो पुरूषोत्तम ने शादी नहीं करने से और भी बदनाम कर देने की बात कहकर गाली गलौज कर धमकाने लगा.
पीड़ित युवती की रिपोर्ट पर तमनार पुलिस ने आरोपी की पतासाजी कर आज गिरफ्तार किया. पूछताछ में आरोपी पुरुषोत्तम ने बताया कि वह मजदूरी का कार्य करता है. उसने अपने व्हाट्सअप के डीपी और फेसबुक की प्रोफाइल में गांव के परिचित लड़के का फोटो लगाया हुआ है. पुलिस ने आरोपी का मोबाइल जब्त कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story