छत्तीसगढ़

3 दिन में हुई दोस्ती, फिर युवती ने भेजा न्यूड फोटो, केस दर्ज

Shantanu Roy
18 July 2022 3:05 PM GMT
3 दिन में हुई दोस्ती, फिर युवती ने भेजा न्यूड फोटो, केस दर्ज
x
छग

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक युवक और युवती के बीच 3 दिन पहले व्हाट्सएप के माध्यम से जान पहचान हुई थी। इस बीच दोस्ती इतनी गहरी हो गई कि लड़की ने अपनी न्यूड फोटो युवक के व्हाट्सएप पर भेज दिया। फिर युवक ने उस लड़की की न्यूड फोटो को व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल कर दिया। जैसे ही लड़की को इसकी भनक लगी उसके होश उड़ गए। इसके बाद उसने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने मामले में आरोपी युवक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। मामला बांगो थाना क्षेत्र के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र का है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक क्षेत्र में निवास करने वाली एक आदिवासी युवती की जान पहचान व्हाट्सएप के माध्यम से एक युवक से हुई थी। 3 दिन पहले ही उनके बीच यह दोस्ती हुई थी। इसी बीच लड़की ने अपनी एक न्यूड फोटो युवक के व्हाट्सएप पर डाल दिया। फिर युवक ने उस न्यूड फोटो को व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल कर दिया। जब लड़की को इसकी जानकारी मिली तो उसके होश उड़ गए। इसके बाद उसने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी और फिर मामले की लिखित शिकायत बांगो पुलिस से की गई। इस पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धारा 509 का 67 आईटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी युवक की खोज शुरू कर दी है।
Next Story