छत्तीसगढ़
सहेली का निधन, अधिकारियों ने मौत का कारण बताया हार्टअटैक
Shantanu Roy
12 Feb 2022 3:52 PM GMT
![सहेली का निधन, अधिकारियों ने मौत का कारण बताया हार्टअटैक सहेली का निधन, अधिकारियों ने मौत का कारण बताया हार्टअटैक](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/02/12/1497865--.webp)
x
बड़ी खबर
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बिलासपुर। मिनी-जू कानन पेंडारी में एक वन्यजीव की मौत हो गई है। कानन पेंडारी जूलॉजिकल पार्क में दरियाई घोड़ा (हिप्पोपोटामस) ने दम तोड़ दिया है। फरवरी 2021 में नंदनकानन भुनेश्वर से मादा दरियाई घोड़ा 'सहेली' आई थी।
प्रबंधन ने पोस्ट मार्टम पर हार्ट अटैक से मौत का कारण बताया है। कानन पेंडारी में वन्य जीवों की मौत का सिलसिला नहीं थम रहा है। पिछली बार भी 6 माह की गर्भवती मादा दरियाई घोड़े की मौत पर हो गई थी। इसको भी प्रबंधन ने हार्ट अटैक के कारण मौत होना बताया था। वन्य जीवों के आहार और देख-रेख में लापरवाही हो रही है।
Next Story