छत्तीसगढ़
दोस्त ने दोस्त पर किया चाकू से कई बार हमला, मर्डर से गांव में फैली सनसनी
Nil dhankar
18 Jan 2023 10:55 AM IST

x
छग
गरियाबंद। जिले से बड़ी खबर सामने आई है. जानकारी के मुताबिक कुर्रुभाटा में मर्डर हुआ है. जहां दोस्त ने दोस्त पर चाकू से कई बार हमला किया। इस हमले में मौके पर ही युवक की मौत हो गई. शराब पीने के बाद हुए विवाद के बीच घटना हुई है. मृतक का नाम नुतन ध्रुव बताया जा रहा है. लाश स्कूल के सामने मिली है. लाश को गरियाबंद स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है. वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है. हत्या से गांव में सनसनी फ़ैल गई है.
यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए देखते रहे जनता से रिश्ता.
Next Story





