छत्तीसगढ़
कुसमुंडा सायलो साइडिंग में मालगाड़ी का इंजन पटरी से उतरा, मचा हड़कंप
Shantanu Roy
19 May 2026 11:29 PM IST

x
छग
Korba. कोरबा। जिले के कुसमुंडा स्थित KAMKA (कुसमुंडा सायलो) साइडिंग में मंगलवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कोयला लोडिंग के दौरान एक मालगाड़ी का इंजन अचानक पटरी से उतर गया। घटना में इंजन के छह पहिए ट्रैक से नीचे उतर गए, जिससे कोयला लोडिंग और परिवहन प्रक्रिया कुछ समय के लिए बाधित हो गई। जानकारी के अनुसार मालगाड़ी में कोयला लोडिंग का कार्य चल रहा था, तभी अचानक इंजन के पहिए ट्रैक से उतर गए। घटना के दौरान मौजूद चालक और कर्मचारियों ने स्थिति को समय रहते देख लिया, जिससे किसी बड़े हादसे से बचाव हो गया।
घटना की सूचना तुरंत रेलवे और साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) के अधिकारियों को दी गई। सूचना मिलते ही संबंधित अधिकारी और तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेकर राहत एवं मरम्मत कार्य शुरू किया गया। इसके बाद रेलवे की ATR टीम को मौके पर बुलाया गया, जिसने इंजन को वापस पटरी पर लाने का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद लगभग तीन घंटे की कड़ी मेहनत के बाद इंजन के सभी पहियों को दोबारा ट्रैक पर चढ़ाया जा सका।
इस दौरान कुसमुंडा साइडिंग में कोयला लोडिंग का कार्य अस्थायी रूप से प्रभावित रहा, हालांकि अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मुख्य रेलवे परिवहन व्यवस्था पर इसका कोई व्यापक असर नहीं पड़ा। कोरबा रेलवे के एआरएम उत्कर्ष गौरव ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही ATR टीम को तुरंत मौके पर भेजा गया था। टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए इंजन को सुरक्षित रूप से वापस ट्रैक पर लाया।
उन्होंने यह भी कहा कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है और सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इंजन के पटरी से उतरने का कारण तकनीकी खराबी था या अन्य कोई वजह। रेलवे और SECL के अधिकारियों ने कहा है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए साइडिंग की तकनीकी व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी और आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे।
Tagsकोरबाकुसमुंडा सायलोमालगाड़ी इंजन हादसाSECL कुसमुंडाATR टीमकोयला लोडिंग बाधितरेलवे दुर्घटनाइंजन पटरी से उतराकुसमुंडा साइडिंगरेलवे रेस्क्यू ऑपरेशनKorbaKusmunda SiloGoods Train Engine AccidentSECL KusmundaATR TeamCoal Loading DisruptedRailway AccidentEngine DerailedKusmunda SidingRailway Rescue Operationछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ क्राइमछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsChhattisgarh Ki KhabarChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh CrimeChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi KhabarChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





