छत्तीसगढ़
सारंगढ़ में स्वतंत्रता दौड़ सम्पन्न, बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने लिया हिस्सा
Shantanu Roy
15 Aug 2026 6:35 PM IST

x
छग
Sarangarh-Bilaigarh. सारंगढ़ बिलाईगढ़। स्वतंत्रता पर्व पर जिला प्रशासन और खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को जिला स्तरीय स्वतंत्रता दौड़ का भव्य आयोजन किया गया। देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित इस दौड़ में जनप्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारी, खिलाड़ी, पत्रकार और लगभग एक हजार स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रातः 7 बजे कलेक्टर कार्यालय परिसर से प्रारंभ हुई स्वतंत्रता दौड़ खेलभाठा मैदान में समापन किया गया। आजादी के अमृत महोत्सव में कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने उपस्थित सभी प्रतिभागियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव की रक्षा के लिए तिरंगा शपथ दिलाई। इस अवसर पर उपस्थित सभी ने देश के सम्मान एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया। इस अवसर पर खेल विभाग द्वारा बच्चों को नाश्ता दिया गया। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज सुबह दौड़ में आप सभी बच्चे तैयार होकर आये।
आज मै भी बचपन के दिन याद की। अनुशासन और पढ़ाई जीवन में जरूरी है। आप सभी कुछ न कुछ खेल जरूर खेलें, आप सभी स्वस्थ रहें। एसपी सुनील शर्मा ने कहा कि स्वस्थ मन से स्वस्थ मस्तिष्क का निवास करता है। दौड़ की शुरुआत से बचपन में मेरे उन्नति में बढ़ोतरी हुई। फ़ास्ट फूड जहर के समान कार्य करता है, इसे खाने से परहेज करना चाहिए। सायबर क्राइम, ऑनलाइन सोशल मीडिया में यदि कोई कुछ भेजते हैं तो अनजान व्यक्ति से चैटिंग , फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार नहीं करें। मोबाइल के रिल्स का हीरो नहीं होते है, रियल जिंदगी में देशभक्ति या अन्य कोई राष्ट्र सेवा करने वाला हीरो होता है। जीवन में फिटनेस और अनुशासन दोनों जीवन का बहुत जरूरी है।अपने करियर पर ध्यान दें, नाबालिग उम्र में शादी नहीं करें। नशा नहीं करने करें। इस अवसर पर गणमान्य नागरिक ज्योति लाल पटेल और जय बानी ने कहा कि हमारा देश 2047 तक विकसित भारत बनाने की ओर लगातार काम कर रही है। इस अवसर पर कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू, एसपी सुनील शर्मा, जनप्रतिनिधि ज्योति लाल पटेल, मनोज जायसवाल, हरिनाथ खूंटे, भुवन मिश्रा, समीर सिंह ठाकुर, अविनाशपुरी गोस्वामी, जीवन रात्रे, गणमान्य नागरिक नत्थू केडिया, महेंद्र अग्रवाल, पत्रकार गोल्डी नायक, गोविन्द बरेठ, मिलन महंत सहित जिले के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





