छत्तीसगढ़

नारायणपुर में स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन 14 अगस्त को

Nilmani Pal
10 Aug 2023 5:02 PM IST
नारायणपुर में स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन 14 अगस्त को
x

नारायणपुर। जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सौजन्य से प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस के पूर्व 14 अगस्त को प्रातः 7.30 बजे से स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन परेड ग्राउंड मैदान में आयोजित किया जाएगा। यह दौड़ परेड ग्राउंड मैदान से प्रारम्भ होकर पुराना बस स्टैण्ड होते हुए जय स्तंभ चैक, चांदनी चैक, नगर पालिका परिषद् कार्यालय होते हुए पुनः परेड ग्राउंड में पहुंचेंगे।

स्वतंत्रता दौड़ के आयोजन में भाग लेने हेतु जिले के गणमान्य नागरिकों, आम जनता, जनप्रतिनिधियों, पत्रकार बन्धुओं, खेल संघों के पदाधिकारीगण, जिले के समस्त अधिकारी, कर्मचारियों, खिलाड़ियों तथा जिला मुख्यालय के समस्त स्कूल, कॉलेज, छात्रावासों के विद्यार्थियों को आमंत्रित किया गया है। आयोजन में सहभागिता प्रदान कर स्वतंत्रता दौड़ को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की गई है।

Next Story