छत्तीसगढ़
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हमारे राष्ट्रगौरव: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Shantanu Roy
15 Nov 2025 9:59 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज बिलासपुर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृति में बनाए गए वंदे मातरम् उद्यान का लोकार्पण एवं नाम पट्टिका का अनावरण किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि “स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने जिस अदम्य साहस और देशभक्ति के साथ अंग्रेजी शासन के खिलाफ संघर्ष किया, उनका त्याग और बलिदान हमारे लिए सदैव अविस्मरणीय रहेगा। वे हमारे राष्ट्रगौरव हैं। उनकी स्मृति को अक्षुण्ण रखना और उनके परिजनों का सम्मान करना हमारे लिए सौभाग्य का विषय है।” इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारजनों से मुलाकात की और उन्हें शॉल-श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, महापौर पूजा विधानी सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
बिलासपुर शहर के शिव टाकीज चौक से पुराने बस स्टैंड चौक तक विस्तारित वंदे मातरम् उद्यान में नगर के सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नामों की पट्टिकाएँ स्थापित की गई हैं। नागरिकों के लिए उद्यान में टहलने एवं घूमने की सुविधा के साथ फाउंटेन, हरियाली और स्वच्छ वातावरण की व्यवस्था भी की गई है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि “वंदे मातरम् उद्यान और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की नाम पट्टिका के माध्यम से उनकी स्मृतियों को संजोने का प्रयास किया गया है। यह केवल एक पट्टिका नहीं, बल्कि हमारे इतिहास का वह सजीव दस्तावेज है जिसे देखकर हर नागरिक गर्व महसूस करेगा। यह पहल युवाओं और आने वाली पीढ़ियों में राष्ट्रप्रेम, कर्तव्यबोध और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करेगी।” उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि भगवान बिरसा मुण्डा की जयंती के अवसर पर यह विशेष आयोजन अत्यंत महत्वपूर्ण है। हम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के अमूल्य योगदान को स्मरण कर रहे हैं, जिनके बलिदानों से हमें आजादी मिली है। बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने कहा कि स्थानीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को समर्पित यह देश का पहला उद्यान है, जो स्थानीय वीरों को सम्मान देने का एक उत्कृष्ट उदाहरण है।
बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा निर्मित वंदे मातरम् उद्यान का नाम वंदे मातरम् गीत की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में रखा गया है। उद्यान में कुल 25 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की नाम पट्टिकाएँ लगाई गई हैं, जिनमें स्व. ठाकुर छेदीलाल बैरिस्टर, रामगोपाल तिवारी, चित्रकांत जायसवाल, डॉ. वासुदेव देवरस, कालीचरण तिवारी, मथुरा प्रसाद दुबे, विश्वनाथधर दिवान, राजकिशोर शर्मा, प्रह्लाद पीपलवा, डॉ. शिवदुलारे मिश्रा, श्यामानंद वर्मा, मुरलीधर मिश्रा, रामकृष्ण पाण्डेय, ई. राघवेंद्र राव बैरिस्टर, हरनारायण वाजपेयी, राम चरण श्रीवास, चिंतामणि ओत्तलवार, भ्रमर गुप्ता, यदुनंदन/मनोहर सिंह, डॉ. भगवान दास ताहिलयानी, डॉ. दयाराम कलवानी, डॉ. मुरलीधर जैसवानी, क्रांति कुमार भारती, राम चरण साहू, बाल सेनानी गंगा प्रसाद वाजपेयी के नाम शामिल हैं। कार्यक्रम में बिल्हा विधायक धर्मलाल कौशिक, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह, नगर निगम सभापति विनोद सोनी, मोहित जायसवाल, राजा पांडे, पूर्व विधायक चंद्रप्रकाश बाजपेयी, ई. रमेंद्र राव, मुरली खंडेलवाल, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजन, सामाजिक संगठन तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





