छत्तीसगढ़
निःशुल्क प्रशिक्षण से खुला रोजगार का रास्ता, संगीता बनी आत्मनिर्भर
Shantanu Roy
10 March 2026 10:52 PM IST

x
छग
Mahasamund. महासमुंद। जिला मुख्यालय महासमुंद वार्ड 26 में रहने वाली संगीता सुराना आज आत्मनिर्भर होकर अपनी परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में मदद कर रही हैं। संगीता सुराना बताती हैं कि एक समय ऐसा था जब उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि जीवन में आगे क्या किया जाए। उन्होंने कभी यह नहीं सोचा था कि वह एक दिन ब्यूटीशियन बनकर अपना स्वयं का काम शुरू करेंगी। इसी दौरान उनकी एक सहेली ने उन्हें बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत मिशन शक्ति महिला सशक्तिकरण केन्द्र (हब) द्वारा जागरूकता कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के माध्यम से निःशुल्क ब्यूटीशियन प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। यह जानकारी मिलने के बाद संगीता ने प्रशिक्षण में सहभागिता की और पूरी लगन के साथ ब्यूटीशियन का प्रशिक्षण प्राप्त किया।
संगीता बताती है कि वे और उनके परिवार ने जीवन में कई कठिन परिस्थितियों का सामना किया, पर उन्होंने कभी हार नहीं मानी। प्रशिक्षण के बाद संगीता ने अपने घर से ही ब्यूटीशियन का काम शुरू किया और प्रतिदिन 8 से 10 घंटे मेहनत कर धीरे-धीरे अपनी पहचान बनाई। आज वह अपने इस काम से अच्छी आय अर्जित कर रही हैं और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में पूरा सहयोग कर रही हैं। संगीता बताती हैं कि पहले उन्होंने केवल शौक के लिए ब्यूटिशियन का कोर्स किया था, लेकिन उन्हें यह अंदाजा नहीं था कि यह हुनर एक दिन उनके लिए रोजगार का माध्यम बन जाएगा। संगीता का कहना है कि विभाग द्वारा निःशुल्क प्रशिक्षण की जानकारी और अवसर मिलने से ही वह आज आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बन सकी हैं। संगीता सुराना इस सफलता के लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार तथा महिला एवं बाल विकास विभाग का आभार व्यक्त की हैं।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





