छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री कौशल विकास योजनान्तर्गत सिक्योरिटी गार्ड कोर्स का निःशुल्क प्रशिक्षण
Shantanu Roy
27 Feb 2026 11:30 PM IST

x
छग
Jashpur. जशपुर। मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत जिले के युवाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें रोजगार से जोड़ने की दिशा में प्रभावी पहल की जा रही है। योजना का उद्देश्य युवाओं को उनके मनपसंद ट्रेड में प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है, जिससे वे आत्मनिर्भर बनकर सम्मानपूर्वक अपना जीवन यापन कर सकें। इसी क्रम में मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत जशपुर जिले में सिक्योरिटी गार्ड कोर्स का निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को निःशुल्क आवासीय सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों के युवाओं को भी प्रशिक्षण का लाभ मिल सके। प्रशिक्षण पूर्ण होने के पश्चात प्रशिक्षित युवाओं का प्लेसमेंट भी सुनिश्चित किया जाएगा। प्रशिक्षण उपरांत प्रारंभिक स्तर पर 10,000 से 15,000 रुपये तक का मासिक वेतन छत्तीसगढ़ में ही प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी एवं पंजीयन हेतु मोबाइल नंबर 7697584747 पर संपर्क कर सकते हैं। सीमित सीटें उपलब्ध होने के कारण युवाओं से शीघ्र पंजीयन कराने की अपील की गई है, ताकि वे इस महत्वपूर्ण अवसर का लाभ उठाकर अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा में कदम बढ़ा सकें।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





