छत्तीसगढ़
बिलासपुर स्टेशन पर रेलवे कर्मचारियों एवं यात्रियों नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Shantanu Roy
29 May 2025 7:01 PM IST

x
छग
Bilaspur. बिलासपुर। अपोलो हॉस्पिटल्स बिलासपुर, साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे एवम् सुपीरियर ग्रुप के संयुक्त तत्वाधान में बिलासपुर रेलवे स्टेशन में फ्री हेल्थ चेकअप कैंप एवम् स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबन्धक, प्रवीण पाण्डेय के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित हुआ, जिसका मुख्य उद्देश्य स्टेशन पर आने वाले यात्रियों, स्टेशन स्टाफ, एवं नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना था।
शिविर में 200 अधिक कर्मचारियों एवम् यात्रियों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। अपोलो द्वारा निःशुल्क खून की जांच, जनरल वाइटल्स एवम् डॉ. मंदार गोकाते हेल्थ चेकअप फिजिशियन द्वारा निःशुल्क परामर्श उपलब्ध कराया गया । कार्यक्रम के दौरान डिप्टी सीसीएम एसईसीआर कौशिक मित्रा एवम् अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे एवम् उन्होंने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। अपोलो हॉस्पिटल्स के हेल्थ चेकअप फिजिशियन डॉ मंदार गोकाते ने नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, व्यायाम एवम् अच्छे खानपान को अपनाने की सलाह कर्मचारियों को एवम् यात्रियों को दी। इस अवसर पर नर्मदा ड्रिंक्स (सुपीरियर ग्रुप) के नवनीत अग्रवाल एवम् कर्नल मल्हारी भी कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रहे । सुपीरियर ग्रुप द्वारा कर्मचारियों एवम् यात्रियों को निःशुल्क जूस एवम् जलपान का वितरण किया गया।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





