छत्तीसगढ़
थैलीसीमिया पीडि़त बच्चे को किया गया नि:शुल्क रक्त प्रदाय
Shantanu Roy
17 May 2025 11:44 PM IST

x
छग
Raigarh. रायगढ़। सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण करते हुए स्वास्थ्य विभाग मातृ एवं शिशु अस्पताल रायगढ़ ने 9 वर्षीय बालक खीरसागर यादव को दो यूनिट रक्त नि:शुल्क प्रदान किया। उल्लेखनीय है कि खीरसागर यादव उम्र 09 वर्ष पिता-आत्मा राम यादव, ग्राम पंचायत पहाड़ लूडेग का निवासी है जो कि थैलीसिमया बीमारी से ग्रासित है। उसे प्रतिमाह रक्त चढ़ाने की आवश्यकता पड़ती है। बालक के पिता ने सुशासन तिहार में नि:शुल्क रक्त प्रदाय के लिए आवेदन किया था। उक्त आवेदन पर त्वरित निराकरण करते हुए स्वास्थ्य विभाग मातृ एवं शिशु अस्पताल रायगढ़ ने बालक खीरसागर यादव को दो यूनिट रक्त नि:शुल्क प्रदान किया। बालक खीरसागर यादव के माता-पिता ने खुशी जाहिर करते हुए शासन-प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया है कि आज इस पहल से उनके बच्चे को नि:शुल्क रक्त प्रदान किया गया है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjaखाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने लिनेन फ्रॉम लिनसीड स्टॉक प्रयोगशाला का भ्रमण कियाntasamachar newssamacharHindi news
Next Story





