छत्तीसगढ़

सनकी: सेल्समैन की बाइक में लगा दी आग, फिर चाकू दिखाकर डराया

Nil dhankar
29 April 2022 3:32 PM IST
सनकी: सेल्समैन की बाइक में लगा दी आग, फिर चाकू दिखाकर डराया
x

बिलासपुर। सरकंडा के बंधवापारा में युवक ने सेल्समैन की बाइक में आग लगा दी। आग लगाकर भागते देख सेल्समैन की पत्नी ने शोर मचाया। इस पर आसपास के लोगों ने आग लगा कर भाग रहे युवक को पकड़ लिया। लोगों के बीच घिरे युवक ने चाकू निकालकर डराना शुरू कर दिया। किसी तरह लोगों ने युवक को दबोच लिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

सरकंडा क्षेत्र के बंधवापारा में रहने वाले विकास यादव सेल्समैन है। गुरुवार की रात वह खाना खाने के बाद टहलने के लिए निकले थे। घर में उनकी पत्नी रजनी यादव मौजूद थी। कुछ ही देर बाद रजनी ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसे सुनकर विकास और उसके दोस्त मौके पर पहुंचे। वहां विकास की बाइक में आग लगी थी। रजनी ने बताया कि एक युवक बाइक में आग लगा कर भाग गया है। इस पर विकास और उसके दोस्तों ने दौड़ाकर युवक को घेर लिया। लोगों के बीच घिरे युवक ने अपनी जेब से चाकू निकालकर डराना शुरू कर दिया। किसी तरह विकास और उसके दोस्तों ने युवक को काबू कर पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम मुक्कू अढ़ोरिया बताया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर चाकू जप्त कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ आगजनी और आर्म्स एक्ट के तहत जुर्म दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस आरोपी युवक से घटना के कारणों के संबंध में पूछताछ कर रही है।



Next Story