छत्तीसगढ़

CG: ढोंगी निर्मल बाबा गिरफ्तार, दुष्कर्म और वीडियो वायरल कर ब्लैकमेल का आरोप

Shantanu Roy
22 April 2026 8:10 PM IST
CG: ढोंगी निर्मल बाबा गिरफ्तार, दुष्कर्म और वीडियो वायरल कर ब्लैकमेल का आरोप
x
छग
Janjgir-Champa. जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में चमत्कार और इलाज का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने और उसके अश्लील फोटो-वीडियो वायरल कर ब्लैकमेल करने के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला से पकड़कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने 11 अप्रैल को पामगढ़ थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि चैत्र नवरात्रि के दौरान आरोपी खुद को ‘निर्मल बाबा’ बताकर पामगढ़ क्षेत्र के एक गांव में आया था। उसने लोगों की समस्याएं दूर करने और चमत्कारी इलाज करने का दावा किया। इसी दौरान पीड़िता अपनी सहेली के साथ उससे मिलने पहुंची, जहां आरोपी ने उसका हाथ देखकर शरीर के दर्द का इलाज करने का भरोसा दिया और उसका मोबाइल नंबर ले लिया।

आरोप है कि 26 मार्च को आरोपी ने पीड़िता को पामगढ़ बाजार में बुलाया। प्रसाद खिलाकर उसे अपने साथ जाने के लिए राजी कर लिया। इसके बाद वह उसे बिलासपुर से ट्रेन के जरिए मध्यप्रदेश के मैहर ले गया। वहां एक होटल में ठहराकर इलाज के नाम पर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने पीड़िता के अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिए। पीड़िता के घर लौटने के बाद आरोपी लगातार उसे फोन कर परेशान करने लगा। जब पीड़िता ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया, तो आरोपी ने फर्जी
इंस्टाग्राम आईडी
बनाकर उसके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिए। इसके बाद पीड़िता ने दोबारा पुलिस से संपर्क किया और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पामगढ़ पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी का लोकेशन हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में मिला। इसके बाद पुलिस टीम वहां पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, आईटी एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
Tagsजांजगीर चांपापामगढ़ थानानिर्मल बाबा गिरफ्तारढोंगी बाबादुष्कर्म मामलाब्लैकमेलअश्लील वीडियो वायरलइंस्टाग्राम आईडीमहिला शिकायतहिमाचल धर्मशालापुलिस कार्रवाईछत्तीसगढ़ अपराधआईटी एक्टफर्जी बाबाइलाज के नाम पर ठगीमैहर मध्यप्रदेशहोटल में दुष्कर्मतकनीकी जांचगिरफ्तारीन्यायिक हिरासतमहिला सुरक्षाअपराध खबरसोशल मीडिया अपराधपुलिस जांचपामगढ़ न्यूजधार्मिक ठगीब्लैकमेल केसछत्तीसगढ़ पुलिसमहिला उत्पीड़नJanjgir ChampaPamgarh police stationNirmal Baba arrestedfake babarape caseblackmailobscene video viralInstagram IDwoman complaintHimachal Dharamshalapolice actionChhattisgarh crimeIT Actfraud in the name of treatmentMaihar Madhya Pradeshrape in hoteltechnical investigationarrestjudicial custodywomen safetycrime newssocial media crimepolice investigationPamgarh newsreligious fraudblackmail caseChhattisgarh policewomen harassmentछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story