छत्तीसगढ़
31.80 लाख की ठगी का खुलासा, फरार CEO ग्रेटर नोएडा से दबोचा गया
jantaserishta.com
11 Oct 2026 4:45 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
बालोद: बालोद पुलिस ने 31.80 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार सीईओ नंदकिशोर साहू (35) को ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार किया है। यह ठगी इलेक्ट्रिक स्कूटी और इलेक्ट्रॉनिक सामान की डीलरशिप के नाम पर हुई थी।
कंपनी ने डीलरशिप पर 100 प्रतिशत कैशबैक का लालच देकर कारोबारी से पैसे जमा कराए थे। इस मामले में एमडी लोकेश द्विवेदी और सीएमडी पुरुषोत्तम साहू पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। गुरुर के भानपुरी के मनीष कुमार साहू (27) ने 5 मई को सनौद थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि सीईओ, एमडी और सीएमडी ने इलेक्ट्रिक स्कूटी, स्कूल वैन, लोडर वाहन और इलेक्ट्रॉनिक सामान की डीलरशिप का भरोसा दिया था।
मनीष ने 30 मई 2024 से अलग-अलग किस्तों में कंपनी के खातों में 31.80 लाख रुपए जमा कराए। कंपनी ने उसे डीलरशिप का प्रमाणपत्र भी दिया था। शनिवार को सीईओ को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
डीलरशिप शुरू करने के लिए मनीष ने ग्राम सनौद में किराए पर दुकान ली थी। शुरुआत में कंपनी ने उसे 11 इलेक्ट्रिक वाहन दिए, लेकिन उनकी गुणवत्ता सही नहीं होने के कारण कंपनी ने सभी वाहन वापस ले लिए। इसके बाद कंपनी ने नए वाहन देने का भरोसा दिया, लेकिन अपना वादा पूरा नहीं किया।
मनीष ने जब पैसे वापस मांगे तो 6 सितंबर 2024 को कंपनी ने केवल 1.45 लाख रुपए लौटाए। बाकी रकम के लिए दिए गए तीन चेक बैंक में लगाने पर बाउंस हो गए। इसके बाद कारोबारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
इस मामले में पुलिस ने 19 सितंबर को कंपनी के एमडी लोकेश द्विवेदी, निवासी कटघोरा (कोरबा) और सीएमडी पुरुषोत्तम साहू, निवासी सारंगढ़ को गिरफ्तार किया था। वहीं, कंपनी का सीईओ नंदकिशोर साहू लगातार ठिकाने बदलकर फरार चल रहा था।
पुलिस ने उसे ग्रेटर नोएडा से पकड़ लिया। पूछताछ में पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





