छत्तीसगढ़

कपड़ा व्यापारी के साथ धोखाधड़ी, खाते से उड़े 2 लाख

Nilmani Pal
5 Jun 2022 1:48 PM IST
कपड़ा व्यापारी के साथ धोखाधड़ी, खाते से उड़े 2 लाख
x

बिलासपुर। ठग ने कपड़ा व्यापारी से क्रेडिट कार्ड का ओटीपी पूछकर बैंक खाते से आनलाइन दो लाख रुपये पार कर दिए। मोबाइल पर मैसेज आने पर व्यापारी को धोखाधड़ी का पता चला। पीड़ित ने इसकी शिकायत सिटी कोतवाली थाने में की है। पुलिस अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

कश्यप कालोनी गली नंबर दो में रहने वाले कैलाश कुमार आडवानी करबला रोड में कपड़ा दुकान का संचालन करते हैं। पुराना बस स्टैंड स्थित एक्सिस बैंक में उनका खाता है। उनके मोबाइल पर 12 मई को अनजान युवती ने फोन किया। युवती ने अपना नाम प्रीति बताया। युवती क्रेडिट कार्ड के बारे में जानकारी मांगने लगी। पहले तो व्यापारी ने जानकारी देने से इन्कार किया। लेकिन युवती ने बैंक मैनेजर से बात कराया। एक व्यक्ति खुद को बैंक मैनेजर बताकर जानकारी देने का दबाव बनाने लगा। इसके बाद व्यापारी ने कार्ड के संबंध में पूरी जानकारी दे दी। फिर तुरंत मोबाइल पर ओटीपी आया। ठगों ने व्यापारी से ओटीपी भी पूछ लिया। कुछ समय बाद उनके बैंक खाते से दो लाख रुपये आनलाइन निकाल लिए गए।

Next Story